फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई समस्याओं को लेकर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिंचाई बंधु की बैठक की सोमवार को सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता में कृषि भवन सभागार में हुई। इसमें नहर व नलकूप से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य समस्या नहर को काटकर किसानों द्वारा सिंचाई करना एवं टेल से किसानों को समय से पानी उपलब्ध ना होना और नलकूप का पाइप चोक होना, नालियों का ध्वस्त होना, सुरहा ताल पंप कैनाल तथा नलकूपों को सुचारु रुप से बिजली उपलब्ध न हो पाना, आदि समस्याएं रखी गई। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों द्वारा सुझाव दिए गए कि नहर से किसान कुलाबों से ही पानी ले जाए, जहां कुलाबा नहीं हैं वहां लिखित अनुरोध पत्र देकर अस्थाई कुलाबा बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष ने किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए तथा किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का हर हाल में समाधान कराया जाएगा। चंद बहादुर पटेल अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम ,श्री सुनील भारती अभियंता नलकूप खंड, रविंद्र नाथ सिंह उप राजस्व अधिकारी बलिया, मिथिलेश कुमार बिंद सहायक अभियंता ,मिथिलेश कुमार यादव सहायक अभियंता, अशोक चौबे शारदा सहायक खंड 32 , हरिराम शर्मा लघु डाल नहर विवेक कुमार सिंह जूनियर इंजीनियर ,विवेक कुमार भारद्वाज जूनियर इंजीनियर , रामचंद्र जूनियर इंजीनियर, सर्वेस कुमार जूनियर इंजीनियर, अरुण ठाकुर, वंशराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें