बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव में रविवार की सुबह बाइक को साइड मांगने को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। इस दौरान चले धारदार हथियार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मनराज कुमार (20) पुत्र स्व. श्याम बिहारी व राम निवासी शीतल दवनी रविवार को सुबह बाइक से चट्टी के तरफ गये थे। घर लौटते समय रास्ते में साइड मांगने के चक्कर में गांव के ही एक युवक से कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि एक पक्ष के लोग हाथ में लाठी डंडा के साथ धारदार हथियार लेकर चल दिये। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से मनराज पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया।