फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कानून व्यवस्था और दुरुस्त करने का आदेश दिया

Sun, 23 Jun 2019 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
आजमगढ़ में समीक्षा बैठक लेते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा लेने के बाद आज आजमगढ़ पहुंचे। उनका लोक सभा चुनाव के बाद आजमगढ़ में ये पहला दौरा है। सीएम योगी रविवार को 10 बजकर 40 मिनट पर आजमगढ़ पहुंचे। यहां से वह सीधे कमिश्नरी सभागार समीक्षा के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन

 

  • मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ में बनने वाले विश्वविद्यालय के लिए जमीन की व्यवस्था जल्द करने के निर्देश दिए।
  • विकास योजनाओं को जल्द से जल्द लागू किया जाए।
  • शहरी और ग्रामीण आवास पात्रों को ज्यादा से ज्यादा मुहैया कराया जाए।
  • कानून व्यवस्था और दुरुस्त की जाए।
  • भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए।
  • आजमगढ़ की मार्टीनगंज तहसील के लिए बन रहे भवन निर्माण में मिल रही शिकायत के बीच इसकी जांच कराने के निर्देश दिए गए। दोषी को जेल भेजने के निर्देश दिए गए।


समीक्षा बैठक लेते सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने मंडलायुक्त सभागार में तीन जिलों के अधिकारियो के साथ समीक्षा शुरू की। इस दौरान सभी अधिकारी सजग दिखाई दिए। सीएम योगी आदित्यनाथ इससे पहले वाराणसी में थे। वह यहां शनिवार को पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें