बलिया। मनरेगा के बदले स्वरूप विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) योजना से कार्य अब कार्य कराए जाएंगे।
जिले के 17 ब्लॉकों में 153 कार्यों को शुरू करके योजना का श्रीगणेश किया जाएगा। वहीं, 17 ब्लॉकों के दो-दो ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन व प्रदर्शनी लगाकर लोगों को वीबीजी राम जी योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। शासन की तरफ से एक जुलाई से वीबीजीरामजी योजना का संचालन किया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है।जनसम्मेलन के दौरान योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों तथा विकसित ग्राम पंचायत योजना का प्रदर्शन पोस्टर, बैनर व स्टैंडी के द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।
डीसी मनरेगा रिचा सिंह ने बताया कि दो जुलाई को वीबीजीरामजी योजना के तहत कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के सभी ब्लॉकों के दो-दो गांवों में जन सम्मेलन किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को योजना के फायदे के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं 153 गांवों में कार्यों का शुभारंभ होगा। संवाद