सिकंदरपुर में महावीरी झंडा जुलूस को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह
- फोटो : सांकेतिक
बांसडीरोड़। आगामी महावीरी झंडा जुलूस के लिए सोमवार को एसपी ओमवीर सिंह और सीडीओ ओजस्वी राज ने सिकंदरपुर थाने में आयोजकों के साथ बैठक की।
बैठक में जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने आयोजकों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो । और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ला, पीआरओ कौशल पाठक, प्रभारी निरीक्षक मूलचंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।