फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर में बिजली कटौती ने हाहाकार मचा रखा है। सिर्फ दस घंटा मिल रही बिजली ने लोगों को परेशान कर रखा है। खास कर रात के समय लोगों की नींद खराब हो रही है। कटौती और ऊपर से उमस लोगों को बेहाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नगर में 24, तहसील में 20 और देहात में 18 घंटे बिजली मिलने लगी थी। लेकिन अब नगर में रात साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक रोस्टरिंग है। साढ़े 11 बजे लाइट आने के बाद फिर से दो घंटे या तीन घंटे बिजली गायब हो जा रही है।। तहसील और देहात क्षेत्र की बात ही छोड़िए। मौजूदा समय में आलम यह है कि एक तो उमस भरी गर्मी उपर से बिजली विभाग के मनमानी रवैये से हर कोई परेशान है। देहात और तहसील क्षेत्र में तो स्थिति और भी बदतर है। जनपद के छह तहसीलों में बिजली आपूर्ति के लिए कुल तीन खंड बनाए गए हैं। लेकिन तीनों खंड से बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरती जा रही है। रोस्टरिंग के अलावा बिजली कटौती पर लोगों के सवाल का जवाब विभागीय अधिकारियों के पास नहीं है। वह ऊपर से मिले आदेश की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे।
वहीं कटौती का असर कुटीर और बिजली चालित उद्योगों पर भी पड़ रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे। इसे लेकर लोगों में विभाग के प्रति खासी नाराजगी है।

कोट
नियम के मुताबिक बिजली आपूर्ति करने के लिए महकमा कटिबद्ध है। कभी-कभी तकनीकी फाल्ट के कारण ऐसी हेाता है। हर जगह युद्ध स्तर पर रिपेयरिंग या फिर नए सिस्टम लगाने का काम चल रहा है। ऐसे में समस्या से निराकरण जल्द ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिशंकर, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें