बलिया। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। जिसमें त्योहार को शांतिपूर्वक और सौहार्द से मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी सौहार्द में खलल पैदा नहीं करने दिया जाएगा।
बांसडीह : शुक्रवार की शाम कोतवाली परिसर में कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व अधिशासी अधिकारी संजय राव सहित कस्बे के सम्भ्रांत हिन्दू व मुस्लिम भाई भी मौजूद रहे। इस दौरान बकरीद के पर्व को आपसी प्रेम व सौहार्द से मनाने की अपील की गई। इस मौके पर चौकी विजय कुमार गुल्लर, सुरेंद्र तिवारी, प्रतूल ओझा, बेचू तिवार रहे।
हल्दी : थाना परिसर में गुरुवार की देर शाम थानाध्यक्ष रामरतन सिंह के नेतृत्व में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। इस मौके पर प्रधान संघ बेलहरी के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, राजदेव राम, प्रेमशंकर कनौजिया, कमलेश यादव, नरेन्द्र सिंह, क्यामुदीन अंसारी मौजूद रहे। गड़वार : थाना प्रांगण में गुरुवार को देर शाम ईद त्योहार को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष योगेंद्र राय के देख रेख में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान शहाबुदीन अंसारी, समीम अंसारी, शहनवाज खान, टुनटुन उपाध्याय, संजय सिंह, नियाज खान मौजूद रहे।