जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में नए 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अब जनपद में कुल संख्या 42 हो गई है। रविवार को 5401 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
यह जानकारी नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने देते हुए बताया कि जनपद में प्रतिदिन कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके रोकथाम के लिए हम सभी को मास्क, बार-बार साबुन से हाथ धोना, हाथों को सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और भीड़ भाड़ वाले स्थान से बचने की जरूरत है। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर कोविड टीका लगवाने का अनुरोध किया। कहा कि टीका लगवाने से इम्युनिटी बढ़ने के साथ ही वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और मृत्यु दर में कमी आएगी।
कोरोना बुलेटिन
कुल कोरोना पॉजिटिव- 42
आज पॉजिटिव मिले- 15
कुल एक्टिव केस- 42
नौ जनवरी को भेजे गए सैंपल - 5401
कुल आक्सीजन बेड- 329
कुल आक्सीजन कंसट्रेटर- 712