फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव में बूथों पर मतदान को लगेंगे 11300 कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली है। बूथों में बढोतरी के कारण कर्मचािरियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। 2825 मतदेय स्थलों पर 11300 कर्मचारियों की तैनाती होगी। इसके लिए सभी विभागों से कर्मचारियों की फीडिंग कर ली गई है। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाने का निर्देश दिया था। पहले 1500 मतदाताओं पर एक बूथ होता था। कोरोना से बचाव के साथ मतदान प्रक्रिया भी जल्द खत्म हो जाएगी। लोगों को लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। अभी तक 2566 बूथों पर मतदान होता था। मतदाताओं की निर्धारित संख्या पर बनाए जाने पर 259 बूथों की बढ़ोत्तरी हुई। ऐसे में 2566 बूथ पर 10264 कर्मचारी लगते थे। बूथों के बढ़ने से कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर कार्मिक से संबंधित तैयारियां पूरी हैं। अन्य तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें