फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ से एक्सप्रेसवे का 15 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे का लगभग 15 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सागरपाली / जयप्रकाश नगर। जमुआ गोपालपुर में बाढ़ से एक्सप्रेसवे का लगभग 15 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर चौराहे से करीब 50 मीटर दक्षिण की ओर बुधवार की सुबह बारिश के बीच निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सड़क धंस गई। दो मीटर गोलाई और आठ मीटर गहराई में सड़क धंसी है।
विज्ञापन

सागरपाली संवाददाता के अनुसार जमुआ गोपालपुर में गंगा में आई बाढ़ से एक्सप्रेसवे का 15 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था पर आरोप लगाया कि संस्था ने कार्य के दौरान मानकों का ख्याल नहीं रखा। एक्सप्रेसवे से लगभग 50 से 60 मीटर की दूरी पर किसानों के खेतों से मिट्टी काटकर एक्सप्रेसवे के लिए प्रयोग की गई। इससे बाढ़ आने के बाद गंगा नदी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से सटकर गुजरने लगी। नतीजा ये हुआ कि पहली बाढ़ की मार भी एक्सप्रेस-वे नहीं झेल पाया।
उधर जयप्रकाश नगर संवाददाता के अनुसार चांददीयर चौराहे से करीब 50 मीटर दक्षिण की ओर बुधवार की सुबह बारिश के बीच निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सड़क धंस गई। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग को सूचित किया। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए विभागीय अधिकारियों से तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें