बलिया। जिले में बकाया वसूली विद्युत निगम के लिए चुनौती बनी हुई है। निगम की तरफ से 1.36 लाख ऐसे उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है। जिले में 4.21 लाख उपभोक्ता हैं।
विद्युत कर्मियों के लगातार प्रयास के बाद भी इनमें अधिकांश जमा भी नहीं कर रहे हैं। इसके लिए निगम के कर्मचारी गांव-गांव लिस्ट लेकर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई कर रहे हैं। फिर भी सार्थक परिणाम नहीं मिल रहे हैं। अब विभाग की तरफ से इन सभी को नेाटिस भी दिया जा रहा है। कनेक्शन के बाद अब तक बिल न जमा करने वाले 1.36 लाख उपभोक्ताओं पर 1057 करोड़ रुपये का बकाया है। जिले में चार खंडों से बिजली सप्लाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वसूली की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंताओं के जिम्मे है। इसके लिए खंड स्तर पर टीम भी बनाई गई है। बकायेदारों में कइयों ने दो साल तक कनेक्शन लेने के बाद अभी तक बिल जमा नहीं किए है और उसके बाद भी बिजली का उपयोग कर रहे हैं। संवाद