फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नोडल, 16 सेक्टर अधिकारियों का डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया । स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहे कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक बार फिर दर्जनभर से ऊपर अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी भवानी सिंह ने एक नोडल अधिकारी व 16 सेक्टर अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। यह सभी अधिकारी 29 अक्टूबर को हुई समीक्षा बैठक से गायब थे। कुल 13 ब्लॉकों के 27 ग्राम पंचायतों में संतोषजनक कार्य नहीं मिलने पर वहां के प्रधान व सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनके साथ सात एडीओ पंचायत पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को ओडीएफ करने के लिए दोबारा कुछ दिनों की मोहलत मिली है। इस बीच हर जिम्मेदार करने को कड़ी मेहनत कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। समय-समय पर इसकी समीक्षा भी हो रही है। लेकिन 29 अक्टूबर को हुई समीक्षा बैठक से कई अधिकारी गायब थे। इसमें बेरुवारबारी ब्लॉक के नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार संग विभिन्न विकास खंडों के 16 सेक्टर अधिकारी शामिल है। जिलाधिकारी ने इन सभी का वेतन रोकने का आदेश दिया है। इसके अलावा बैरिया ब्लॉक के चार ग्रापं, विकास खण्ड नगरा, बांसडीह व रसड़ा की एक-एक तथा सोहांव ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में स्थिति संतोषजनक नहीं है। विकास खण्ड रेवती, मनियर, चिलकहार, गड़वार, दुबहर व मुरली छपरा की तीन-तीन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में लापरवाही पाई गई है। इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मालूम हो कि प्रगति में सुधार नहीं होने पर सात एडीओ पंचायत पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। उनके खिलाफ शासन में डीओ लेटर भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें