फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 24 घंटे में सरयू नदी में समा गए 13 मकान

सार

गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी की तेज कटान से दर्जनों मकान और राहत केंद्र नदी में समा गए। प्रभावित परिवारों को पलायन कर पुराने रेलवे लाइन या रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी है। ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा राहत उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में अपने टूटे मकान के सामने भोजन करता कटान पीड़ित और बेवस - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरिया। गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी में बृहस्पतिवार को सात लोगों के मकान समा गए। वही, टाड़ी टोला में कटान पीड़ितों के लिए बना बाढ़ राहत केंद्र भी नदी में समाहित हो गया। 24 घंटे में 13 लोगों के मकान नदी में समा चुके हैं।
विज्ञापन

नदी की धारा में प्रकाश यादव, अवध यादव, महेश यादव, चंद्रमा यादव, चनेश्वर यादव, नारायण यादव, श्रीकांत यादव, गोरख यादव, बंगाली यादव, हरेंद्र यादव व मकईया बाबा के स्थान के पास हंसराज यादव, गणेश यादव, शिवजी यादव, महेश यादव, परशुराम यादव, गोपालनगर टाड़ी उत्तर टोला के नंदजी यादव, रमाकांत यादव, रामनाथ यादव, विशुयादव सहित एक दर्जन से अधिक लोगों का आशियाना सरयू नदी में विलीन हो चुका है।
हालत यह है कि जिनके मकान बचे है वे अपना सामान, बच्चे व मवेशियों को मौके से हटाने के बाद अपने हाथों उजाड़ने में लगे हुए हैं। प्रधान अर्जुन यादव ने बताया कि कटान पीड़ितों को पका-पकाया खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। गोपालनगर गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप यादव, ओम प्रकाश यादव, नारायण यादव, श्रीकांत यादव, हरेंद्र यादव, बंगाली यादव आदि ने बताया कि कटान काफी तेजी के साथ हो रहा है। कटान पीड़ित पलायन कर पुराने रेलवे लाइन पर शरण लिए हुए हैं। कुछ लोग अपने-अपने रिश्तेदारी में चले गए हैं। सिवाल मठिया गांव के सामने तेजी से कटान : सरयू की पलयकारी धारा से सिवाल मठिया गांव के सामने भी कटान तेजी से हो रहा है। उपजाऊ जमीन को सरयू नदी अपने आगोश में समेटती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें