बलिया। जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 46 लोग नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2387 हो गई है। राहत की बात यह है कि रविवार को 126 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। अबतक 1216 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 1087 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 24 लोगों के मौत की हो चुकी है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि नवानगर के गांगकिशोर में 10, माल्दह में एक, मुरली छपरा के करनछपरा में दो, बांसडीह में केवड़ा में एक, खरौनी में एक, अमौर में एक, रामपुर में एक, बांसडीह में पांच, मुरली छपरा के एक, श्रीपतिपुर में एक, पंदह के खेजुरी में तीन, बेलहरी के पोखरा में एक, बिगही में दो, प्रबोधपुर में तीन, विकास बेलहरी में एक, सीताकुंड में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। चिलकहर में एक, सोहाव के महरेव में एक, नगरा के सिकरहटा में एक, मनियर के बड़ागांव में दो, रसड़ा के कुरेम में एक, छितौनी में एक, सिकंदरपुर में एक, शहर के उमरगंज में एक, हरपुर कोतवाली में एक, रेवती के सहतवार के एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को होम क्वारंटीन करने के साथ ही एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-
पॉजिटिव मरीजों को किया जा रहा होम आइसोलेशन
बलिया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्थिति यह है कि पॉजिटिव मिले मरीजों को होम आइसोलेशन का सुझाव दिया जा रहा है। इसके बाद भी ऐसे मरीज गांव व कस्बों में घूम रहे हैं। अधिकांश क्षेत्रों में मरीज के घरों के आसपास के इलाकों को सील नहीं किया जा रहा है। इसके चलते गांव व कस्बों के लोगों में भय बना हुआ है। स्थिति यह है कि संक्रमित कुछ मरीज खुद को निगेटिव बताकर घूम रहे हैं। सोहांव ब्लॉक के लक्ष्मणपुर, पिपरा, भरौली आदि गांवों में मरीजों के मिलने के बावजूद आसपास सील नहीं किया गया है।