फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडहांचल मे गूजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भरौली। भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा आयोजित होने वाला स्वर्गीय हरिशंकर राय स्मृति महोत्सव में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का समय बदल दिया गया है। अब मुख्य कार्यक्रम 18 नवंबर को दिन में आयोजित होगा। जबकि नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए होने वाले कार्यक्रम 20-20 गीत संगीत प्रतियोगिता 17 नवंबर को सुबह 10 बजे से होगा। वहीं शाम को लोक गायन का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय व महासचिव विजेंद्र राय ने गड़हा विकास मंच के कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सामूहिक विवाह के साथ-साथ भोजपुरी के उत्थान और उन्नयन लिए कार्य किया गया है। लोगों के रुचि और सुविधा को देखते हुए इस बार गड़हा महोत्सव का मुख्य आयोजन दिन में ही रखा गया है । विजेंद्र राय ने बताया कि 17 नवंबर को महोत्सव के पहले दिन किसान मेला, स्वास्थ्य शिविर एवं गीत संगीत के 20-20 प्रतियोगिताओं के आयोजन के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त होंगे। इस कार्यक्रम में गड़हांचल और भोजपुरी के मान सम्मान को बढ़ाने वाले साहित्यकारों, विद्वानों, लेखकों, कलाकारों, खिलाड़ियों व अधिकारियों आदि को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 20 वर्ष के नीचे के 20 युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनके जज के रूप में गायक एवं अभिनेता भरत शर्मा व्यास, विष्णु ओझा, गीतकार मनोज मतलबी ,संगीतकार धनंजय मिश्रा, घुघरूजी एवं गीतकार आनंद गवरी होंगे। मंच के प्रवक्ता हरेराम राय ने बताया कि 17 नवम्बर की शाम को भी लोकगीतों का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है, जो शाम 6:00 बजे से 10:00 बजे रात तक चलेगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी होंगे तथा इसमें गायक व अभिनेता भरत शर्मा व्यास, अजीत आनंद, राजीव मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, रविंदर सिंह, विवेक पांडे एवं गायक व अभिनेत्री निशा पांडे, ज्योति, सोना सिंह, काव्या कृष्णमूर्ति, अनुभा राय, हैप्पी राय के अतिरिक्त चंद्रेश मुकुल, हरेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, विवेक पांडे, विनीत तिवारी, अमलेश शुक्ला, प्रमोद प्रेमी, दीपक विश्वकर्मा, डांसर उधारी बाबू, अमृत सिंह, विकास सिंह आदि कलाकार अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने बताया कि महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 18 नवंबर दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें गडहांचल की गरीब घरों से आने वाली बच्चियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिनेता रवि किशन, अभिनेत्री अक्षरा सिंह, गायक और अभिनेता राकेश मिश्रा, आलोक कुमार, गायक विष्णु ओझा, मनोहर सिंह, गोलू राजा, मोहन राठौर, के के पंडित, प्रियंका पायल, स्नेह उपाध्याय, निशा दुबे, अभिनेत्री किरण सिंह, घुंघरुजी, धनंजय मिश्रा आदि के कार्यक्रम शाम 5:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें