मनियर। छठ पूजा की समाप्ति के अवसर पर ग्राम पंचायत चोरकैडं में बुधवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अभागा बेटा उर्फ हथकड़ी नाटक मंचन का भावपूर्ण किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री मनोरमा गुप्ता ने फीता काटकर किया। कहा कि मां सरस्वती की जिसके ऊपर प्रेरणा होती है। वहीं अच्छा गायक व कलाकार होता है। सांस्कृतिक भी एक कला है जो सबके अंदर नहीं पाया जाता। नाटक मंचन में दिखाया गया कि एक परिवार को गांव के लोगों द्वारा परेशान किया जाता है। जिसकी वजह से वह बदमाश वन गांव छोड़ देता है। उसी का लड़का पुलिस के किसी बड़े पद पर आसीन होकर फरार चल रहे बाप को गिरफ्तार कर हथकड़ी डाल कर जेल में डाल देता है। प्रकृति भी नहीं छोड़ती है और जेल में जाता है। इस मौके पर प्रमोद कुमार, बृजेश कुमार, विनय यादव, शिवजी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।