फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा सारिव के प्रधान चुने गए मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। क्षेत्र के छपरा सारिव ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को ब्लॉक परिसर में हुई। इसमें मनोज यादव ने पूर्व प्रधान स्व. कमलावती देवी की देवरानी ललिता को 147 वोटों से हराया। कमलावती इस गांव की 18 वर्षों तक प्रधान थीं। 2015 के चुनाव में कमलावती की लड़ाई मनोज से ही थी जिसमें उन्होंने मनोज को 12 मतों से हराया था। कमलावती के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। आरओ जिला युवा समाज कल्याण अधिकारी रमेश चंद यादव एवं एआरओ केडी यादव ने बताया कि मनोज को 669, ललिता को 532, ज्ञांति को 373, सूरज 53, त्रिभुवन 31 तथा विशुनदेव को दो मत प्राप्त हुआ। कुुल 1707 मतों में 1660 मत वैध जबकि 47 मत अवैध पाए गये। एसडीएम सिकंदरपुर राजेश यादव एवं सीओ बैरिया उमेश कुमार, बीडीओ वीरभानु सिंह की उपस्थित में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुआ। मतगणना खत्म होने के बाद विजेता प्रधान मनोज को पुलिस ने अपनी गाड़ी से उसके गांव पहुंचाया।
विज्ञापन

बांसडीह। क्षेत्र पंचायत पिंडहरा के सदस्य पद व गोड़धपा ग्राम प्रधान के उपचुनाव में दोनों जगहों पर दोनों पूर्व में जीते परिवार के सदस्यों ने जीत दर्ज की। बता दें कि क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे सुरेश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस रिक्त पद पर उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी ने चुनाव लड़ा और विजयी रहीं। वहीं गोड़धपा के प्रधान रामलक्षन पटेल की मौत हृदयगति रुकने से हो गई थी। उनकी पत्नी विद्यावती देवी ने चुनाव लड़ा और विजयी रहीं। पिंडहरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवकुमारी देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीरबल राजभर को 101 मत से पराजित कर पति की सीट को बरकरार रखा। वहीं घोड़धपा ग्राम प्रधान के हुए उपचुनाव में विद्यावती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सज्जन तिवारी को 45 मत से पराजित कर सीट बरकरार रखी। दोनों विजयी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी संतोष कुमार ने प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सन्त कुमार, तहसीलदार शिवसागर दुबे, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी नन्दलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें