फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पार मंचन से छोटी काशी की रामलीला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। छोटी काशी के नाम से मशहूर रसड़ा की प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ गुरुवार को भगवान श्रीराम के गंगा पार जाने के मार्मिक मंचन के साथ शुरू हुआ। भगवान श्रीराम केवट संवाद एवं गंगा पार के दृश्य को देखने के लिये गांधी पार्क स्थित रोशा शाह के सरोवर की सीढ़ियों पर हजारों महिला, पुरुष एवं बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरोवर के चारो तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ एवं गांधी पार्क में लगा मेला आकर्षक का केंद्र बना रहा। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता जानकी के गंगा पार दृश्य का सजीव मंचन किया गया।
विज्ञापन

गंगा पार जाने से पूर्व भगवान श्रीराम केवट के बीच मार्मिक संवाद सुन उपस्थित नर-नारी की आंखें बरबस ही नम हो गई। वहीं सरोवर में गंगा पार जाने के दौरान केवट गान एवं संकीर्तन कार्यक्रम को लोग भाव-विभोर होकर देखते रहे। गंगा पार मंचन के पश्चात नगर के ब्रह्मस्थान से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता जानकी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण व माता जानकी की जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चन किया। इसके पूर्व मेला कमेटी के सदस्यों के नेतृत्व में नव निर्मित स्वर्ण मुकुट का जुलूस निकालकर श्रीनाथ बाबा मठ पूजा आराधना कर मेला के लिए समर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें