बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में सुविधाओं का अभाव है। जिसके चलते अक्सर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। मरीज ही नहीं यहां के चिकित्सक और कर्मचारी भी सुविधाओं से महरूम हैं। विभागीय लिखा पढ़ी के बाद भी स्थिति नहीं बदल सकी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चिकित्सकों के लिए आठ पद हैं, लेकिन अधीक्षक विजय यादव, रेडियो लॉजिस्ट, डिप्टी सीएमओ डाक्टर एनके सिंह, डाक्टर अविनाश चौधरी, डाक्टर आशीष श्रीवास्तव के अलावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां प्रभारी डाक्टर डीएन सिंह सहित पांच चिकित्सकों की तैनाती है, इसके अलावे एक संविदा पर तैनात महिला आयुष चिकित्सक का भी तैनाती है, लेकिन उक्त महिला चिकित्सक को सप्ताह में तीन दिन के लिए तैनात किया गया है। यहां के सभी चिकित्सक व कर्मचारी जर्जर आवास में निवास करते हैं। खास बात तो यह है कि यहां एक्सरे मशीन है, लेकिन एक्सरे प्लेट के लिए 400 प्लेट की डिमांड किया जाता है तो सिर्फ 50 प्लेट ही दिया जाता है, जिससे एक्सरे प्लेट के अभाव में जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। इस बाबत अधीक्षक विजय यादव ने कहा कि एक्सरे प्लेट के अभाव में मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।