फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफना विधानसभा में तीन करोड़ से बनेंगे 12 मार्ग

विज्ञापन
फेफना विधानसभा के सोहांव गांव में जाने वाला क्षतिग्रस्त मार्ग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद के फेफना विधानसभा में 12 मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। इस धनराशि से गड़वार, सोहांव, हनुमानगंज ब्लाक के गांवों में इंटरलाकिंग, सीसी आदि का कार्य कराया जाएगा। निर्माण शुरू करने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की धनराशि भी दे दी गई है। आरईएस की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कुल 298.83 लाख की 12 परियोजनाओं को स्वीकृत दी गई है। सभी परियोजनाएं फेफना विधानसभा की हैं। यहां के भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं। स्वीकृत किए गए कार्यों में गड़वार ब्लाक के गड़वार-रतसड़ मार्ग से झंगही-कोटवा मार्ग पर लगभग डेढञ किमी तक लेपन का कार्य कराया जाएगा। मुबारकपुर कला में चौहान बस्ती तक तक सीसी मार्ग और नाली का कार्य होगा। प्रानपुर में नहर मार्ग से विद्यालय तक इंटरलाकिंग, फेफना में स्टेट ट्यूबवेल से जोगी वीर बाबा के स्थान तक इंटरलाकिंग, भीखमपुर में पुल तक इंटरलाकिंग, सोहांव ब्लाक में बीबीपुर मुख्य सड़क से हनुमान मंदिर तक, लक्ष्मणपुर में एनएच-31 से पिपरा संपर्क मार्ग, मानपुर में चितबड़ागांव नगरपंचायत की सीमा से भीसा तक, सोहांव में टावर से, रामगढ़ में और मबरेव में आंगनबाड़ी केंद्र तक इंटरलाकिंग का निर्माण कराया जाएगा। हनुमानगंज ब्लाक के सागरपाली-थम्हनपुरा मार्ग से बघेजी संपर्क मार्ग तक इंटरलाकिंग का कार्य कराया जाएगा।
उक्त मार्गों की खराब हालत के कारण कई गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन मार्गों के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। काफी समय से चल रही उनकी मांग पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें