फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदार निकले तो शहर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। दीपावली त्योहार की खरीदारी को लेकर रविवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। अवकाश होने के चलते खासकर नौकरी पेशा करने वाले लोगों के साथ ही अन्य लोग भी बाजार में पहुंचे। आलम यह रहा कि चौक व आसपास के इलाके में लोग जाम से बेहाल रहे। हालांकि धनतेरस पांच अक्टूबर को है लेकिन अन्य सामानों की खरीदारी को बाजार में
विज्ञापन

धनतेरस व दीपावली की खरीददारी को लेकर लोग जिला मुख्यालय पहुंचे तो शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। आलम यह रहा कि शहर का कोई भी मार्ग इससे अछूता नहीं रहा। जाम के चलते पूरे दिन लोग परेशान रहे। खासकर मुख्य बाजार चौक पर जाने वाले सभी मार्गो पर पूरी तरह जाम रहा। त्योहारों पर लगने वाले जाम को लेकर पुलिस के तरफ से कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था। खासकर चित्तू पांडेय चौराहा से लेकर मालगोदाम चौराहा पर पूरे दिन जाम से लोग जूझते रहे। यही हाल बाजार में आर्यसमाज रोड, कासिम बाजार, सिनेमा रोड, गुदरी बाजार, लोहापट्टी आदि मार्ग पर पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। लेकिन कहीं भी पुलिस की ओर से कोई इंतजाम नहीं रहा। इसी तरह जाम के चलते चलते सिकंदरपुर मार्ग की ओर से आने वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचने में घंटों लग गए। इसके अलावा चौक व आसपास का इलाका ग्राहकों के कारण पूरे दिन इस कदर जाम रहा कि लोगों को बाजार से निकलने में भी घंटो लग गए। बाजार में कई जगह बेतरतीब वाहनों के खड़े होने कारण जाम लगा रहा लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं रहा। उधर, चौराहा व अन्य सड़कों पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा से जाम लगा रहा रहा लेकिन चौराहा पर खड़ी पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें