फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की जटिलता से व्यापार को नुकसान : अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लखनऊ में तीन सितंबर को आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों से भारी संख्या में व्यापारी भाग लेंगे। इस महाकुंभ में पूरे प्रदेश से 51 हजार व्यापारी शिरकत करेंगे, जहां व्यापारी समस्याओं पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। यह बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों की बैठक को नगर के साहू भवन में संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष गांधी ने कहा कि जीएसटी की जटिलता तथा ई-कामर्स से परंपरागत व्यापार को नुकसान आदि व्यापारियों की समस्याएं है। जिसके लिए संगठन संघर्ष करता रहेगा। व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जनपद में व्यापारियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। प्रशासन ऐसे मामलों में एक तरफा कार्रवाई कर रही है। इसके लिए संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिले के आला अफसरों से मिलकर अपनी समस्या रखेगा। जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान ने कहा कि व्यापारियों के साथ जो उत्पीड़न एवं जुल्म हो रहा है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के प्रकरण में अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हम आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर संजय सिंह, सत्य नारायण प्रसाद, अप्पू सिंह, विजय गुप्ता, शंकर दानी, संतोष जायसवाल, हरिनारायण चौरसिया, ओपी गुप्ता, ओमप्रकाश, गांधी गुप्ता, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज राय ने किया।
उधर, एससी/एसटी संशोधन बिल को लेकर लोक न्याय मंच के संयोजक डॉ. बीके सिंह ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि निजी राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए केंद्र सरकार ने यह बिल लाकर समाज को बांटने का काम किया है। केंद्र के इस संशोधन से सर्वोच्च न्यायालय को बौना दिखाने का काम किया गया है। इस तरह का बिल ले आकर समाज के एक बड़े वर्ग को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिश की गई है। इस मुद्दे पर लोक न्याय मंच के बैनर तले लोकतांत्रिक तरीके से 13 अगस्त को नगर के टाउन हाल में युवा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस बिल का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें