फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षकों ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्ति निरीक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें पूर्ति निरीक्षकों ने मांग की है कि जनपद बदायूं में दो पूर्ति निरीक्षकों के विरुद्घ जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकरण की विवेचना कर रहे अफसरों द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न कर नाजायज रुप से वादी और उनके परिवार के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो कि नियम विरुद्घ है। उन्होंने इसके लिए दोनों पूर्ति निरीक्षकों के विरुद्घ दर्ज कराए गए मुकदमे निरस्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार, दिलीप कुमार, रविंद्र प्रसाद सहित सभी क्षेत्रों के पूर्ति निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें