सिकन्दरपुर। क्षेत्र के आरएसएस गुरुकुल अकादमी कठघरा बंशीबाजार का वार्षिकोत्सव मंगलवार की शाम रंगारंग कार्यक्रम के बीच सम्पन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेन्द्र सिंह ने माँ सरस्वती तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम से बच्चों को प्रतिभा को निखारने का मौका भी मिलता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चो को अच्छे संस्कार देने की अपील की।
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य और गीत की प्रस्तुति के साथ ही नाटकों को मंचन भी किया। विद्यालय प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित दर्जनों बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्रम देकर समानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आकाश शर्मा को लैपटाप एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अद्विका उपाध्याय को साइकल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने इन दोनों बच्चों की पूरी साल की फ़ीस भी माफ करने की घोषणा की।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, डॉ अशोक कुमार उपाध्याय, डॉ चन्द्रशेखर पांडेय, विवेक सिंह, भुवाल सिंह, पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम बचन यादव, जिला पंचायत सदस्य अनन्त मिश्रा, अवधेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता चन्द्रशेखर पांडेय व संचालन करुणा सिंधु तिवारी ने किया ।