फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

124 के सापेक्ष 35 कर्मचारियों के बीमारी को मेडिकल बोर्ड ने किया खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चुनावी ड्यूटी से बचने को कर्मचारी खुद बीमार होने का बहाना बना रहे हैं। दो दिनों में कुल 124 कर्मचारियों ने बीमार होने का दावा किया हुए निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने का आग्रह किया। इनमें 35 कर्मियों को चिकित्सकों की स्वस्थ पाते हुए उनके आवेदनों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

किसी भी चुनाव में ड्यूटी करने से बचने के लिए कर्मचारी तरह-तरह का बहाना बनाने का काम करते हैं। कुछ कर्मचारी तो चुनावी प्रक्रिया शुुरु होते ही ड्यूटी से बचने के लिए उपाय तलाशने में जुट जाते हैं और तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाते हैं। कई कर्मचारियों की ओर से बीमार होने के कारण ड्यूटी से मुक्त करने के आवेदन को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। दूसरे चरण के प्रशिक्षण के बीच बुधवार से ही विकास भवन के सभागार में मेडिकल बोर्ड बैठ रही है।
कर्मचारी आवेदन के साथ बोर्ड के सामने प्रस्तुत हो रहे हैं और चिकित्सकों की टीम जांच कर अपनी रिपोर्ट कार्मिक प्रभारी को दे रही है। बुधवार को कुल 56 कर्मचारियों ने बीमार होने की बात कहते हुए चुनावी ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी। लेकिन जांच में 12 कर्मचारी बीमार नहीं मिले। गुरुवार को भी मेडिकल बोर्ड में कुल 68 कर्मचारियों ने बीमार होने का आवेदन दिया लेकिन जांच में 23 कर्मचारी बीमार नहीं मिले और चिकित्सकों की टीम ने इन्हें फिट माना। कार्मिक प्रभारी व सीडीओ बीएन सिंह की मानें तो 10 मई को भी मेडिकल बोर्ड बैठेगा और बीमार बताने वाले कर्मचारियों की जांच कर रिपोर्ट देगा। सीडीओ ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की संस्तुति पर ही संबंधित कर्मी को चुनाव ड़्यूटी से मुक्त किया जाएगा। मेडिकल बोर्ड जांच के बाद 11 मई को विकास भवन परिसर में कर्मियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी जिसे वह देख कर आश्वस्त हो लेंगे कि उनकी ड्यूटी कटी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें