फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 20 कार्मिक अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोकसभा चुनाव में लगाए गए कार्मिकों का प्रशिक्षण टाउन डिग्री कॉलेज में गुरुवार को भी जारी रहा। इसके लिए लगाए गए ट्रेनरों ने कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन मशीन के अलावा मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दूसरे दिन भी दो पीठासीन अधिकारी समेत 20 कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं आए। नोडल अधिकारी कार्मिक सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने इन कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि प्रशिक्षण दिनों में अनिवार्य रूप से लें अन्यथा विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर भी होगी।
विज्ञापन

वहीं प्रशिक्षण के पहले दिन 8 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित थे जिसमें 6 कर्मचारी गुरुवार को हाजिर हुए और मतदान सामग्री का अपना थैला उठाया।
प्रशिक्षण में कर्मचारियों को बताया गया कि चुनाव में निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मतदान प्रक्रिया की हर जानकारी को पहले से ही स्पष्ट कर लेंगे। किसी प्रकार की कोई शंका हो गई तो उसका समाधान ट्रेनिंग में ही पूछ कर कर लेंगे। मतदान प्रक्रिया से जुड़ी बुकलेट का भी अध्ययन कर जानकारी को साफ किया जा सकता है। ट्रेनरों ने इस बात को फिर दोहराया कि वीवीपैट मशीन के रखरखाव के प्रति विशेष ध्यान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें