फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में 36 परिवारों की 90 झोपड़ियां राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। दियारांचल के घाघरा तट के पास नवकागांव पासवान बस्ती में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में 36 परिवारों की 90 झोपड़ियां,पक्के मकान उसमें रखे गृहस्थी के सभी सामान जलकर राख हो गये। रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे राजू पासवान के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक राजू पासवान की दो, बरमेश्वर पासवान की दो ,प्रभु पासवान की 4, मुन्ना पासवान की 4 झोपड़ियां,टेंट सेट जनरेटर, शामियाना सेट, शंकर पासवान की 4 झोपड़ी पक्का मकान लड़के के तिलक के लिए रखे गए एक लाख नकदी जलकर राख हो गई। इसके अलावा छितेश्वर पासवान की पांच झोपड़ी पक्का मकान 60 हजार नगद गहने भीम पासवान की 2, नागेश्वर पासवान पांच, अजय पासवान, राजेश मुनी, वकील, मुकेश की 1-1, चांनमुनी देवी की 2, दयाशंकर की चार योगेश झोपड़ियां स्वाहा हो गईं।
उधर, रितिक की एक, रामचन्द्र की चार, साधु की दो ,रामप्रवेश की दो, उमेश की दो, सीताराम पासवान की 9, रमेश की दो, दिनेश की दो, धनु की दो, राकेश की दो, अजीत, पनपतिया, संपतिया, खुश्बू, इनरी की एक एक सुरेंद्र की दो, झोपड़ियां, विश्वनाथ का पक्का मकान, शिवजी पासवान की दो, प्रदीप पासवान की दो झोपड़ियां व उनके रखे दैनिक उपयोग के सारे सामान नगदी गहने आदि जलकर राख हो गया। लोगों ने नलकूप हैंडपंप आदि से किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें