बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कुल 100 लोग संक्रमित पाए गए है।
जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 423 हो चुकी है। जबकि आज 39 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 128 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 294 है। मंगलवार को 4086 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर जनपद में तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्घ स्तर किया जा रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील किया है। बताया कि राहत की बात ये है कि तीसरी लहर में कोरोना वायरस के मरीजों में ज्यादातक मामूली लक्षण हैं।