फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि का 17 परियोजनाओं के लिए मिले 10 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में पूर्वांचल विकास निधि से निर्माणाधीन 17 संपर्क मार्गों के निर्माण को गति प्रदान करने के लिए दूसरी किस्त के रूप में लिए शासन की ओर से लगभग 10 करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत इन कार्यों के लिए जारी पहली किस्त का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बाद ये धनराशि जारी की गई है। वहीं ग्रामीण कई परियोजना का काम शुरू नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि से वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद बलिया में 17 संपर्क मार्गों के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इसमें 11 सड़कों के लिए 990.36 लाख स्वीकृत कर पहली किस्त में 202.71 लाख जारी किए गए थे। वहीं दो अन्य परियोजनाओं के लिए 224.10 लाख स्वीकृत कर पहली किस्त में 67.23 लाख जारी किए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से पहली किस्त में जारी धनराशि का उपभोग पूरा होने का प्रमाण-पत्र शासन को भेजा गया था। इसके बाद दूसरी किस्त जारी की गई है। हालांकि कई स्थानों पर ग्रामीणों ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से अभी कोई कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें