बलिया। जनपदीय पुलिस व यातायात विभाग द्वारा एक जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक ई-चालान के माध्यम से पुलिस ने विभिन्न प्रकार के कागजात, ड्राइवरी लाइसेंस, हेलमेट आदि के अभाव में कुल 12345 वाहनों से 15461500 शमन शुल्क वसूला। वही 57966 वाहनों का चालान पेंडिग में है। इस कार्रवाई से 50 फीसदी से अधिक लोगों ने कागजात दुरूस्त कराया और हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग किया। बावजूद लोगों में यातायात नियम केे पालन करने में जागरूकता की कमी दिखी।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने सड़क हादसे रोकने के लिए तमाम नियम व कानून बनाए हैं। लेकिन ये सभी नियम व कानून कागजों पर सिमट कर रह जाते हैं। पुलिस महकमा तब जगता है, जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है। हालांकि प्रत्येक वर्ष एक से 30 नवंबर तक यातायात माह चलाया जाता है। जिसमें वाहन व बाइक चालकों को रैली, संगोष्ठी, पंफलेट, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागृत किया जाता है और कार्रवाई भी की जाती है। बावजूद लोगों में अभी जागरूकता की कमी है। यातायात विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी 2020 से 31 दिसंबर तक ई-चालान के माध्यम से पुलिस ने 12345 वाहनों का चालान किया। जबकि 15461500 रुपये समन शुल्क वसूला। इस बाबत सीओ सिटी व यातायात नोडल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसमें वाहन व बाइक चालकों को रैली, संगोष्ठी, पंफलेट, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक किया गया और कार्रवाई भी की गई। बावजूद लोगों में अभी जागरूकता की कमी है। प्रत्येक व्यक्ति जब जागरूक होंगे और यातायात नियम का पालन करेंगे, तभी सड़क दुर्घटनाओं में कमी हो सकेगी।