फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पंजाब से घर लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। पंजाब में रहकर वाहन चलाने वाले युवक की गांव लौटने के दूसरे दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार शाम वह परिजनों से कुछ लोगों से मिलने की बात कहकर घर से निकले था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत के पास पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सत्यप्रकाश (45) पंजाब में रहकर वाहन चालक का काम करते थे। रविवार को वह पंजाब से अपने गांव आए थे। सोमवार शाम वह परिजनों से गांव में ही कुछ लोगों से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान घर से करीब तीन किलोमीटर दूर एक खेत के पास सत्यप्रकाश का शव पड़ा मिला। मृतक के भतीजे शिवम सिंह ने बताया कि सत्यप्रकाश की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें