फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
 गोली के हमले में घायल फरीद अहमद। 
विज्ञापन
बहराइच। दीवानी न्यायालय के मुख्य द्वार के पास रविवार शाम बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के हाथ में लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


नगर के कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी फरीद अहमद (28) किसी कार्य से दीवानी न्यायालय के मुख्य द्वार के पास स्थित एक दुकान पर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक एक मकान के सामने खड़ी कर दी। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने बाइक हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करा दिया, जिसके बाद फरीद वहां से चले गए।

कुछ देर बाद जब फरीद वापस लौटे तो वह युवक उनकी बाइक के पास ही खड़ा मिला। आरोप है कि जब तक फरीद कुछ समझ पाते, युवक ने उन पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। जान बचाने के लिए फरीद भागने लगे तो हमलावर ने उन पर दूसरा फायर भी किया। हालांकि दूसरी गोली उनके सिर के पास से निकल गई।
विज्ञापन


घायल फरीद दौड़कर पास में खड़े एक चार पहिया वाहन में जा छिपे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद हमलावर भाग गया।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाल बृजेश मिश्र मौके पर पहुंचे और घायल को अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा अन्य साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


नगर कोतवाल बृजेश मिश्र ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें