फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 24 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। स्थानीय थाना के ललुही गांव निवासी घर से लापता युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बृहस्पतिवार को पड़ोसी गांव स्थित खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव पड़ा देख शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर आकर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

ललुही गांव निवासी पिंकू सिंह (22) बुधवार की शाम घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। अगले दिन उनका शव संदिग्ध हालात में पथारखुर्द गांव स्थित महेंद्र सिंह सेंगर के खेत में पड़ा मिला। मृतक के चचेरे भाई अंकेश ने बताया पिंकू तीन भाईयों में सबसे छोटा था और खेतीबाड़ी कर अपना भरण-पोषण करता था।
मौत से पिता रामप्रताप सिंह सहित अन्य परिजन बदहवास है। देर शाम घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। सुबह ग्रामीणों द्वारा शव पड़े होने की सूचना मिली। खैरीघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें