फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानपुरवा गांव में मकान निर्माण के लिए पुरानी कच्ची दीवार गिरायी जा रही थी। तभी अचानक दीवार भरभराकर ढहने से एक युवक मलबे में दब गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डल्लापुरवा के मजरा प्रधानपुरवा निवासी जगरानी पत्नी कंधई लाल यादव को विकासखंड कार्यालय की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास का आवंटन किया गया था। आवास निर्माण कराने के लिए गुरुवार को पुरानी कच्ची दीवार को गिराया जा रहा था।
जगरानी का बेटा सोबरन लाल यादव (30) भी दीवार गिरा रहा था। तभी अचानक भरभराकर दीवार ढहने से सोबरन लाल मलबे में दब गया। मजदूरों ने तुरंत मलबा हटाया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोबरन की मौत से उसकी पत्नी कुसुमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो साल की मासूम बेटी रीना है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें