फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवती को सांप ने काटा, झाड़फूंक के चक्कर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा जिले की 18 वर्षीय युवती की सांप के काटने से मौत हो गई। सांप के काटने के बाद परिजन उसे इलाज कराने के बजाय झाड़फूंक के लिए पयागपुर ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र के रमवापुर, गोविंदा गांव निवासी गुड़िया (18) रविवार शाम अपने कमरे में बिस्तर पर लेटी थीं। इसी दौरान बिस्तर पर चढ़े सांप ने उन्हें काट लिया। गुड़िया के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों को उन्होंने सांप के काटने की जानकारी दी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजन उन्हें झाड़फूंक कराने के लिए पयागपुर ले गए। वहां हालत और बिगड़ गई। देर रात परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मृतका की मां राधा देवी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें