फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विसर्जन में तेज आवाज और अश्लील गानों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परिसर में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में डीजे संचालकों की बैठक हुई। थाना प्रभारी ने निर्देश दिया कि डीजे संचालन में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा। मिक्सर मशीन से गुलाल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। तेज आवाज में डीजे बजाने के साथ अश्लील और राजनीतिक गाने बजाने पर भी रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रेम वर्मा, घनश्याम, रामनिवास, शैलेंद्र कुमार, आर्य, प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें