फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत, वृद्धा घायल

Thu, 30 Jan 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दो जगह हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के लखाही पतलीतारा गांव निवासी बाइक सवार विनोद कुमार (29) मंगलवार की रात पड़ेरा चौराहा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे खेत पर लगे पिलर का सरिया उसके पैर में घुस गया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल आए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
मृतक के चचेरे भाई राजशरन ने बताया विनोद घर से सब्जी लेने पड़ेरा चौराहा के मंगल बाजार गए थे और हादसे का शिकार हो गए। दो बेटियां है, खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से पिता मुरारी, मां मुन्नी देवी, पत्नी कुसमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कैसरगंज कोतवाली के गौसपुर गांव निवासी खतूना (70) मंगलवार को बाइक से अपने बेटे अनवर अली के साथ रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होकर घर आते समय गांव के पास ही बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें