फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सेहरा सजने से 48 घंटे पहले चुपके से आई मौत, शादी की खुशियां चीत्कार में बदलीं; अर्थी उठी तो रो पड़ी हर आंख

Thu, 05 Jun 2025 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में सेहरा सजने से 48 घंटे पहले युवक की मौत हो गई। घर में चल रही शादी की खुशियां चीत्कार में बदल गईं। अर्थी उठी तो हर आंख रो पड़ी। मौके पर एकत्र ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
ओमकार की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बहराइच में गुरुवार को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। दो दिन बाद उसकी शादी होनी थी। घर में बरात की तैयारियां चल रही थीं। मौत की घटना ने घरवालों की हिम्मत तोड़ दी। वह बेसुध होकर गिर गए। मां तो रोते-रोते बेहोश हो गई।    

विज्ञापन


घटना बौंडी थाना क्षेत्र के बारह बीघा गांव की है। गांव निवासी ओमकार (25) की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में फ्रिज का बोर्ड सही कर रहा था। इसी समय करंट लग गया। करंट लगने से वह वहीं पर गिर गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: अगले पांच दिन गर्मी दिखाएगी तेवर, तापमान में पांच डिग्री तक उछाल के संकेत; फिर पड़ेंगी फुहारें
विज्ञापन


घरवाले आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मौत की खबर मिली तो मां रामवती पछाड़ खाकर गिर गईं। वह बेहोश हो गई। पिता विक्रम भी फफक पड़े। 

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था

शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। बताया गया कि ओमकार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। भारत सिंह सबसे बड़े, धर्मवीर दूसरे नंबर का है। वह थाना क्षेत्र के राजा रेहुआ के टॉवर चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था।

विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि दो दिन बाद ओमकार की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बरात जाने के लिए कई रिश्तेदार घर आ गए थे। उसकी शादी श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर में तय हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें