फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भेड़िये की दस्तक से थर्राया महसी इलाका, हमले में दो महीने में दो बालकों की मौत... दो गंभीर घायल

Thu, 05 Jun 2025 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच का महसी इलाका एक बार फिर भेड़िये की दस्तक से थर्रा रहा है। यहां भेड़िये के हमले में दो महीने में दो बालकों की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन
लाठी डंडा लेकर एक जगह एकत्र ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बहराइच का महसी इलाका एक बार फिर खूंखार जंगली जानवरों की आहट से थर्राने लगा है। हमले में दो महीने में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि, दो घायल हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वह जाग-जागकर रात काट रहे हैं। 

विज्ञापन

 
ताजा घटना भी महसी इलाके के खमरिया हरदो पट्टी गांव की है। यहां मां के साथ आंगन में सो रहे 12 वर्षीय बालक अमन को जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। वह बालक को जबड़े में दबोच पाता, इससे पहले बालक के चिल्लाने की आवाज सुन घर के लोग जग गए। 

आंगन में घुसकर भेड़िये ने हमला किया

परिजनों के शोर मचाने और कुत्तों के भौंकने से जानवर भाग गया। घायल बालक को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज किया गया। घरवालों ने बताया कि देर रात भेड़िये ने हमला किया था।  

यह भी पढ़ेंः- Ayodhya: सीएम योगी बोले- भगीरथ की तरह गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए काम कर रहे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि अभी दो दिन पहले हरदो पट्टी से चार किमी दूर एक गांव में भेड़िये ने दस्तक दी थी। मां के साथ सो रहे बालक को उठा ले गया। गन्ने के खेत में उसे निवाला बना लिया था। लोगों का कहना है कि घटनाओं के बाद भी वन विभाग ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

इस इलाके में पिछले साल महिला समेत 10 बच्चों की मौत हुई थी। इस साल अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि, दो घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी वन विभाग निष्क्रिय बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें