फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी से तकरार के बाद युवक ने की खुदकुशी

Mon, 12 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत बड़कागांव के पास रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को फंंदे से उतरवाकर युवक की पहचान करवाई। युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के भीमखेटा दबारा भाटी निवासी उल्लेश (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उल्लेश अपनी पत्नी के साथ पयागपुर के पटिहाट चौराहा स्थित ईट भट्ठे पर पथाई का काम करता था। बीते दिनों पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर पत्नी अपने घर चली गई। इसके बाद से उल्लेश तनाव में था। रविवार सुबह उल्लेश ने शीशम के पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्म हत्या कर ली। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें