फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में पानी न मिलने पर भड़के अभियंता

Sat, 26 Sep 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन सभागार में शनिवार दोपहर में पंचायत चुनाव तैयारी बैठक चल रही थी। इसी दौरान पीडब्ल्यूडी के एक अभियंता ने पानी मांगा। जिस पर एडीएम ने फटकार लगा दी। इसी बात से अभियंता क्षुब्ध हो उठे। सभी ने बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एडीएम के किसी तरह समझाने-बुझाने पर अभियंता शांत हुए।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में शनिवार दोपहर में पंचायत चुनाव तैयारी बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सरयू नहर, सिंचाई, पीब्डल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा समेत विभिन्न विभागों के अभियंता व कर्मचारी शामिल थे।

बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक अभियंता ने एक गिलासा पानी मांगा लेकिन पानी न मिलने पर कहा कि जब तैयारी बैठक में यह हाल है तो चुनाव की तैयारी कैसे होगी।
विज्ञापन


इसी बात पर एडीएम विद्याशंकर सिंह बिफर पड़े। यह बात अन्य अभियंताओं को नागवार गुजरी। सभी ने नारेबाजी करते हुए बैठक का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर दिया। इससे विकास भवन में अफरातफरी मच गई।

मामला बिगड़ते देख अपर जिलाधिकारी ने आनन-फानन में अभियंताओं को बुलाकर समझा-बुझाकर शांत किया। एडीएम ने कहा कि चुनाव की तैयारियों में छोटी-मोटी समस्याएं आती रहती हैं। यह समस्या से भी उसी से जुड़ी है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान कुछ मतभेद हुआ था। जिसके चलते बैठक अव्यवस्थित हुई। सभी को समझा-बुझाकर समस्या का समाधान कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें