फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर स्थित चिलवरिया चीनी मिल में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। परिवारीजनों ने मिल कर्मचारियों के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने परिवारीजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मछियाही गांव निवासी पंचमलाल जायसवाल चिलवरिया चीनी मिल में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे जितेंद्र का आरोप है कि मिल के जीएम, मैनेजर, व ठेकेदार की लापरवाही के कारण वह करंट की चपेट में आए और उनकी मौत हो गई।
बेटे का आरोप है कि मामले को छिपाने के लिए बिना जानकारी दिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया। परिवार के लोग तलाशते हुए अस्पताल पहुंचे। तब मामले की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि बेटै की तहरीर पर मिल के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें