फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हैंडबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
 मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी व मुख्य अति​थि। - फोटो : मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी व मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में ‘अस्मिता खेलो इंडिया खेल से ही पहचान’ के तहत जिला स्तरीय महिला हैंडबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह-छह महिला टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव प्रेमनाथ तिवारी रहे, जबकि हैंडबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा रहे। क्रीड़ा अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।

हैंडबॉल का फाइनल मुकाबला सरस्वती विद्या मंदिर, माधवपुरी और बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। वहीं वॉलीबॉल फाइनल में सरस्वती विद्या मंदिर, माधवपुरी और पायनियर पब्लिक स्कूल आमने-सामने रहे। इसमें पायनियर पब्लिक स्कूल ने 25-15 से जीत हासिल की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मनीष मल्होत्रा और मनोज कुमार गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रमाण-पत्र, मेडल और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें