फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, भेजा गया गोरखपुर चिड़ियाघर

विज्ञापन
मिहींपुरवा के मोतीपुर रेंज में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ।  - फोटो : मिहींपुरवा के मोतीपुर रेंज में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर रेंज के टांडपुरवा गांव में मासूम पर जानलेवा हमला करने वाली मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में बुधवार को कैद हो गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बृहस्पतिवार देर रात उसे गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया।
विज्ञापन



मोतीपुर वन रेंज के ग्राम टांडपुरवा में पेड़ के नीचे खेल रहे 10 वर्षीय राजाबाबू पर गत सात अप्रैल को तेंदुए ने हमला कर दिया था। बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया था। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। हालांकि, कुछ ग्रामीण इसे बाघ का हमला बता रहे थे।
घटना के बाद सक्रिय हुए वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। शिकार के लालच में बुधवार को मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गई। दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर एच. राजा मोहन ने बताया कि पकड़ी गई मादा तेंदुआ की उम्र करीब पांच वर्ष के आसपास है। उसे सुरक्षित गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें