रूपईडीहा/ शिवपुर (बहराइच)। अलग-अलग थाना इलाकों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रूपईडीहा थाना के नेपालगंज-रूपईडीहा मार्ग पर एसएसबी कैंप के पास बुधवार को कार ने पैदल बाबागंज बंधन टोला निवासी मायादेवी (60) को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। रूपईडीहा इंस्पेक्टर दद्न सिंह ने बताया शव को पीएम के लिए भेज दिया है, कार्रवाई की जा रही है।
दुर्घटना में दो घायल
नानपारा-बहराइच हाईवे पर शिवाले मंदिर के पास बुधवार को बहराइच की तरफ से आ रही पिकअप ने ई रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। इससे रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंग्नुपुरवा निवासी विनोद (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। नानपारा इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। इसी तरह दरगाह शरीफ थाना के डिगिहा चौराहे पर ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार रामगांव थाना के माफीपुर गांव निवासी संदीप (26) घायल हो गया।