फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कानूनगोपुरा उत्तरी के रिक्त सदस्य पद के लिए 17 दिसंबर को होगा उपचुनाव

Thu, 28 Nov 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में बुधवार को डीएम मोनिका रानी ने बहराइच नगर पालिका के वार्ड कानूनगोपुरा उत्तरी के खाली सदस्य पद के लिए उपचुनाव की घोषणा की। सदस्य के खाली एक पद के लिए 17 दिसंबर को मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर से तीन दिसंबर है। वहीं चार दिसंबर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच व छह दिसंबर को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी व प्रतीक आवंटन किया जाएगा। डीएम ने बताया कि 17 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया होगा।
19 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए बीडीओ फखरपुर अजय प्रताप सिंह को रिटर्निंग अधिकारी और सहायक अभियंता पलट नरायन झा व नेम सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक संजीव कुमार तिवारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी हुजूरपुर विमल कुमार सिंह को रिजर्व रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें