फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में गड़ा खजाना निकालने का झांसा दे महिला को ठगा

Sun, 10 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। झाड़-फूंक और भविष्य बताने के साथ घर में गड़ा खजाना निकालने का झांसा देकर शातिरों ने एक महिला से करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ठग ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बौंडी थाने के बेहड़ा बैरिया निवासी सतनाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने उनकी गैर मौजूदगी में शनिवार सुबह घर आकर परिवार में चल रहीं परेशानियों को दूर करने, घर में गड़ा खजाना निकालने तथा भविष्य बताने का दावा पत्नी से किया। ठगों ने पत्नी को अपने झांसे में लेकर कहा कि विशेष पूजा और झाड़-फूंक से परिवार का संकट दूर हो जाएगा।



इस बहाने ठगों ने पत्नी से सोने-चांदी के जेवरात और दो हजार रुपये नकद ले लिए। सामान लेने के बाद आरोपी पूजा करने के बहाने भाग गए। कुछ देर बाद जब परिवार को ठगी का अहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार तत्काल थाना बौंडी पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी टीएन मौर्य ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें