फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसों में महिला की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 15 Jun 2025 03:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा के भरियामोड़ के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।
विज्ञापन
बहराइच/ मटेरा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। वहीं महिला की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मटेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बियाबानी निवासी रुखसाना बेगम (40) शनिवार की दोपहर शंकरपुर-गिरंट मार्ग पार कर रही थीं। इस दौरान उन्हें तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रुखसार बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक रिसिया क्षेत्र के कटेलिया बैजनाथपुर निवासी अल्ताफ (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मटेरा पुलिस ने घायल अल्ताफ को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं रुखसाना के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मटेरा थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसा करने वाला युवक भी घायल है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
कोतवाली नानपारा के मटिहा गांव निवासी उरेहा (60), झाबरा (55), इंद्रजीत (12) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को रिश्तेदार के घर मिहींपुरवा गए थे। वहां से रात में घर लौट रहे थे। इस दौरान नानपारा-मिहींपुरवा हाईवे पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि ऑटो में उनके परिवार के सात लोग सवार थे, लेकिन अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें