फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव से महिला की मौत

Thu, 03 Jul 2025 06:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
आंचल मिश्रा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहराइच। आरोग्य केंद्र बलवापुर में प्रसव के बाद महिला की अधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई। मृतका के पति ने दो स्टाफकर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक ने शिकायत मिलने पर जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन


बभनी चक नेवादा राम गांव निवासी मोहित मिश्र अपनी पत्नी आंचल मिश्र का प्रसव कराने के लिए आए थे। वहां मौजूद स्टाफ आकांक्षा व रानी ने उनका नॉर्मल प्रसव कराया। आरोप है कि प्रसव के दो घंटे बाद ही स्टाफ ने मोहित को आंचल व बच्चे को घर ले जाने के लिए कहा, जबकि आंचल का उस समय रक्तस्राव हो रहा था। मोहित ने इसकी जानकारी भी दोनों को दी। इस पर स्टाफ ने बताया कि यह नॉर्मल है। सब ठीक हो जाएगा। जब वह आंचल को अपने साथ घर ले गए तो वहां ज्यादा रक्तस्राव होने लगा। गंभीर हालत में उसे बुधवार को मेडिकल कॉलेज लाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहित का आरोप है कि उसके कहने के बावजूद उसे घर भेज दिया गया। इसीलिए उनकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अभिषेक का कहना है कि पीड़ित की ओर से कोई शिकायत आती है तो जांच कर दोनों स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें