फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेटे को बहन के पास छोड़ महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। रसूलपुर गांव में बुधवार देर रात एक विवाहिता ने अपने तीन माह के बच्चे को बहन के पास छोड़कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव निवासी निदा खान (23) ने दो वर्ष पूर्व अपने घर के पास रहने वाले जैनुल के साथ प्रेम विवाह किया था। उनका तीन माह का बेटा है। बकरीद पर दोनों परिवार तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार रात निदा अपने बेटे को बहन के पास छोड़कर समीप स्थित ससुराल चली गईं। कुछ देर बाद ससुराल से रोने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। परिजन मौके पर पहुंचे तो निदा का शव फंदे से लटकता मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें